26 मार्च, ओवल (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी- 20 में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले खेलते हुए  8 विकेट पर 111 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज के तरफ से केवल कप्तान कार्लोस ब्राथवेट 34 रन बना सके। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी नहीं कर सका। लाइव स्कोर

Advertisement

पाकिस्तान के तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे शदाब खान ने कमाल करते हुए अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए। ऐसा करते ही शदाब खान वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने अपने डेब्यू टी- 20 मैच में सबसे कम रन देकर 3 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया।

Advertisement

शदाब खान ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले टी- 20 में अपने डेब्यू मैच में सबसे कम रन देने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के रे प्राइस के नाम था। उन्होंने अपने डेब्यू टी- 20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 में खेलते हुए अपने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार