Rishabh Pant News: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, टीम इंडिया के वाइस कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ये खुलासा किया है कि ऋषभ पंत ने शनिवार, 22 जनवरी को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो बीमार हैं।

Advertisement

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होने वाला है जिससे पहले टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत करने आए थे। यहां पर ही उन्होंने ऋषभ पंत की तबीयत ठीक ना होने की बात बताई। शुभमन ने कहा, 'ऋषभ को वायरल हो गया है जिस वजह से उन्होंने आज ट्रेनिंग सेशन मिस किया।'

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत, टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बैटर केएल राहुल के अलावा एकमात्र विकेटकीपर ऑप्शन हैं। ऐसे में अगर वो बीच टूर्नामेंट में ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। ऐसे में फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि ऋषभ पंत की तबीयत ज्यादा ना बिगड़ी हो और वो जल्द ही स्वस्थ हो जाए।

बात करें अगर इस टूर्नामेंट की तो टीम इंडिया ने बांग्लादेश को अपने पहले मैच में 6 विकेट से रौंदकर शानदार आगाज़ किया है। वो ग्रुप ए में शामिल हैं जिसमें फिलहाल वो दूसरे पायदान पर हैं। टीम इंडिया के लिए अलावा इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम हैं। न्यूजीलैंड की टीम अपने एक मैच में एक जीत के साथ टॉप पर हैं। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम तीसरे और चौथे पायदान पर है। ये भी जान लीजिए ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम शामिल हैं। यहां साउथ अफ्रीका फिलहाल टॉप पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार