Womens World Cup 2022: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार (14 मार्च) को इंग्लैंड और साउथ के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बैटिंग करने का न्यौता दिया था। जिसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज़ Nat Sciver का ऐसा डिसमिसल देखने को मिला, जिस पर खुद इस बल्लेबाज़ को ही यकीन नहीं हुआ और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करते हुए अपने शुरूआती दो विकेट जल्द ही गंवा चुकी थी, जिसके कारण मैदान पर नेट स्काइव बल्लेबाज़ी करने आई थी। लेकिन इसके बाद स्काइवर के साथ मैदान पर ऐसा कुछ घटा जिसे शायद ही वो अब कभी भूला पाएंगी। दरअसल मैच के 12वें ओवर में Masabata Klaas की एक बॉल स्काइवर के शरीर पर लगने के बाद बल्ले से लगते हुए सीधा स्लिप फील्डर के हाथ में चली गई, जिस वज़ह से उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा और अब इसी वज़ह से यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होने के बाद बल्लेबाज़ काफी निराश नज़र आई, क्योंकि शायद ही उन्होंने कभी मैदान पर ऐसे डिसमिसल के बारे में सोचा होगा। बात दें कि अपनी पारी के दौरान उन्होंने 24 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली थी।

बात करें अगर मैच की तो इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम के सामने 236 रनों का टारगेट सेट कर दिया है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज़ टैमी ब्यूमोंट (62) ने बनाए। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार