गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने रविवार (7 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाज़ी करके सभी का दिल जीत लिया, लेकिन इसके बाद मैदान पर एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण कोई भी खुद को साहा पर हंसने से रोक नहीं सका। जी हां, हम बात कर रहे हैं उस घटना के बारे में जब ऋद्धिमान साहा मैदान पर उल्टा पजामा पहनकर पहुंच गए थे। ऐसा क्यों हुआ? अब खुद इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने इस राज से पर्दा उठाया है।

Advertisement

GT vs LSG मैच के बाद ऋद्धिमान साहा ने अपने साथी खिलाड़ी कोना भरत से बातचीत करके उन्हें उल्टा पजामा पहनने के पीछे की कहानी सुनाई। साहा ने कहा, 'मैं तो अंदर खाना खा रहा था, फिजियो ने मुझे कहा कि आपको खाना खाकर दवाई खानी है। मैं नीडिलिंग (थेरेपी) कर रहा था। इसलिए मैंने जल्दी-जल्दी में पेंट पहना, वो पेंट भी उल्टा ही था। जब मैं अंदर गया तब मुझे पता चला मैंने पेंट उल्टा पहन लिया है।'

Advertisement

बता दें कि गुजरात टाइटंस की इनिंग के दौरान साहा ने 43 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 10 चौके और 4 छक्के लगाकर 81 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम चाहती थी कि लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दौरान विकेटकीपर के तौर पर कोना भरत मैदान पर आए, लेकिन बल्लेबाजी करते हुए साहा फिट नज़र आए थे जिस वजह से उन्होंने (अंपायर) कप्तान हार्दिक को कहकर ऋद्धिमान साहा को मैदान पर बुलाया।

यही वजह थी जिसके कारण ऋद्धिमान साहा जल्दी-जल्दी में उल्टा पजामा पहनकर ग्राउंड पर आ गए। हालांकि दो ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद अंपायर ने उन्हें वापस जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद कोना भरत ने कीपिंग की जिम्मेदारी को संभाला। बता दें कि इस मैच में सिर्फ साहा का ही बल्ला नहीं चला बल्कि शुभमन गिल ने भी तूफानी अंदाज में 94 रन ठोके। गिल के बैट से चौके कम और छक्के ज्यादा देखने को मिले। उन्होंने अपनी इनिंग में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। यह मैच गुजरात टाइटंस ने 56 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार