इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में SRH और DC के बीच शनिवार (29 अप्रैल) को खेला गया था। यह एक हाई स्कोरिंग गेम था जिसका फैंस ने काफी लुफ्त उठाया, लेकिन अब इस मैच से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इस खेल को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के दौरान खेल को इन्जॉय करने आए कुछ फैंस की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
45 सेकेंड के वीडियो में कुछ फैंस आपस में लड़ते नज़र आ रहे हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि वह एक दूसरे के बाल खिंचकर और कुर्सियों पर एक दूसरे को गिराकर लात घूंसे तक चलाते हैं। खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि लड़ाई की असल वजह व्यू ब्लॉक होना है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दूसरी तरफ यह तो साफ है कि फैंस की इस हरकत ने एक बार फिर क्रिकेट को शर्मसार किया है।
A fight took place between fans in Delhi during their match against SRH. pic.twitter.com/MYPj6dqejb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2023
बात करें अगर इस मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर सनराइजर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऑरेंज आर्मी के कप्तान एडेन मार्कराम ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम ने अभिषेक शर्मा (67) और हेनरिक क्लासेन (53) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 198 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था।