14 मैचों में लुटाए 34 छक्के! Anshul Kamboj के नाम दर्ज हुआ Rashid Khan वाला शर्मनाक रिकॉर्ड (Image Source: Google)
Anshul Kamboj Unwanted Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने अपने कोटे के 4 ओवर में पूरे 56 रन (1 विकेट लिया) लुटाए। गौरतलब है कि इस दौरान गुजरात के बल्लेबाज़ों ने अंशुल को चार छक्के जड़े। यही वज़ह है अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 25 साल के अंशुल कंबोज अब IPL के 19 साल के इतिहास के वो गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के दिए। उन्होंने IPL 19 (साल 2026) के सीजन में 34 छक्के लुटाकर राशिद खान का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने पिछले सीजन ही 33 छक्के लुटाए थे।
एक IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज़
- अंशुल कंबोज - 34 (2026)
- राशिद खान - 33 (2025)
- मोहम्मद सिराज - 31 (2022)
- वानिंदु हसरंगा - 30 (2022)
- युजवेंद्र चहल - 30 (2024)
- कगिसो रबाडा - 30 (2026)