दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) ने साल 2026 के आईपीएल प्लेऑफ से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, अक्षर ने ये बता दिया है कि इस बार IPL का टाइटल जीतने के लिए कौनसी टीम फेवरेट है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अक्षर ने लीग स्टेज टॉप करने वाली दो टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) या गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का नाम नहीं लिया है।
दरअसल, अक्षर पटेल का मानना है कि IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे तगड़ी टीम पैट कमिंस की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले के बाद इशारों ही इशारों में SRH को टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट कहा।
वो बोले, "मुझे लगता है सनराइजर्स हैदराबाद काफी मजबूत दिख रही है। जब उनके टॉप तीन बल्लेबाज़ रन बनाते हैं तो विपक्षी टीम को उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। तो मुझे लगता है सनराइजर्स हैदाबाद सबसे तगड़ी टीम है।"