ENG vs SL: Joe Root के पास इतिहास रचने का मौका, इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर नहीं बना सका है ये रिकॉर्ड (England Batter Joe Root)
England vs Sri Lanka 3rd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास रविवार (27 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है।
रूट इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने अभी तक 194 मैच की 183 पारियों में 7885 रन बनाए हैं। अगर वह आखिर मुकाबले में 115 बनाते हैं तो वनडे में 8000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
अगर इस मैच में रूट यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे। फिलहाल इस नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सौरव गांगुली काबिज हैं।