बिग शो के नाम से मशहूर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने रविवार (8 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने स्पिनर जगदीशा सुचित द्वारा डाले गए पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्विच हिट खेलकर बेहतरीन छक्का जड़ा।
सुचित ने लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली, जिसपर मैक्सवेल ने पहले ही स्विच हिट खेलने के मन बना लिया था। बाएं घुटना टिकाकर मैक्सवेल ने डीप प्वाइंट की तरफ स्विच स्विच हिट और छह रन अपने खाते में जोड़े। गेंद दूसरे माले पर जाकर गिरी और इस छक्के ली लंबाई 94 मीटर थी।
ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला इस सीजन ज्यादा नहीं चला है। अब तक खेले गए 9 मैचों में उन्होंने 24.13 की औसत से 93 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 55 रन रहा है। हालांकि गेंदबाजी में मैक्सवेल ने कुछ विकेट चटकाए हैं।