Advertisement

एलिमिनेटर में रोहित शर्मा की 81 रनों की धमाकेदार पारी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात के सामने रखा 229 का पहाड़ जैसा लक्ष्य

एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की जबरदस्त पारी खेली, वहीं जॉनी बेयरस्टो ने भी सिर्फ 22 गेंदों में 47 रन ठोककर मुंबई इंडियंस को धुआंधार शुरुआत दिलाई। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20

Advertisement
एलिमिनेटर में रोहित शर्मा की 81 रनों की धमाकेदार पारी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात के सामने रखा 229 का प
एलिमिनेटर में रोहित शर्मा की 81 रनों की धमाकेदार पारी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात के सामने रखा 229 का प (Image Source: X)
Ankit Rana
By Ankit Rana
May 30, 2025 • 09:39 PM

IPL 2025 MI vs GT Eliminator: गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की जबरदस्त पारी खेली, वहीं जॉनी बेयरस्टो ने भी सिर्फ 22 गेंदों में 47 रन ठोककर मुंबई इंडियंस को धुआंधार शुरुआत दिलाई। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बना दिए। गुजरात के गेंदबाज़ पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले, लेकिन सभी गेंदबाज पिटाई से नहीं बच सके।

Ankit Rana
By Ankit Rana
May 30, 2025 • 09:39 PM

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेले जा रहे IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में फैंस को ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का मज़ा मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त 50 गेंदों में 81 रन की जबरदस्त पारी खेली।

रोहित के साथ ओपनिंग करने आए जॉनी बेयरस्टो ने भी शुरुआत से ही कहर बरपाया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 47 रन ठोककर गुजरात के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 79 रन जोड़ डाले जो इस सीज़न में मुंबई का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।

रोहित को शुरुआत में दो बार जीवनदान मिला, और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। इस दौरान उन्होंने IPL में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले विराट कोहली के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया, वो IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

बेयरस्टो के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 33 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा (25 रन, 11 गेंद) और हार्दिक पांड्या (22 रन नाबाद, 9 गेंद) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर स्कोर को 228 तक पहुंचाया।

गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट जरूर मिले, लेकिन वो भी महंगे साबित हुए। बाकी गेंदबाज़ों की बात करें तो सभी की जमकर धुनाई हुई, खासतौर पर जेराल्ड कोएत्जी ने 3 ओवर में 51 रन दे डाले।

अब गुजरात टाइटंस के सामने है 229 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य और एलिमिनेटर मुकाबले में इतने बड़े स्कोर का पीछा करना किसी चुनौती से कम नहीं। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करनी होगी।

टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस:
 रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।

Advertisement
Advertisement