IND vs NZ: संजू सैमसन-तिलक वर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,केन विलियमसन का रिकॉर्ड भी खतरे में (Sanju Samson and Tilak Varma)
India vs New Zealand 5th T20I Stats Preview: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (1 नवंबर) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। लगातार तीन जीत के बाद भारत को चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
छक्कों का शतक
उप कप्तान तिलक वर्मा ने 74 मैच की 70 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं। तीन छक्के औऱ जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जडऩे वाले सातवें भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली औऱ संजू सैमसन ही इस लिस्ट में हैं।