आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। इस बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला कर दिया था। यह घटना मंगलवार की थी जब दिल्ली कैपिटल्स की बस खिलाड़ियों को ले जाने के लिए आलीशान फाइव स्टार होटल के बाहर खड़ी थी। इससे पहले कि बस खिलाड़ियों को लेकर जाती कि 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने जानबूझकर बस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि बस के अंदर टीम का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
दिल्ली कैपिटल्स की बस पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में इन सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। कोलाबा पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 5 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है और इस घटना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है।
सभी दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। मालूम हो कि बस पर हमला करने से पहले बदमाशों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा था। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'कोलाबा पुलिस ने मुंबई में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़ से संबंधित मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।'
Delhi Capital IPL team parked bus allegedly attacked#IPL2022pic.twitter.com/hzmdb60yXm
— Himalayan Guy (@RealHimalayaGuy) March 16, 2022