आईपीएल 2024 के 13वें मैच में मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) ने अपने एक ओवर में तेज गति से दो परफेक्ट यॉर्कर मारते हुए मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) और ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) को क्लीन बोल्ड कर दिया। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर टांगा।
पारी का 15वां ओवर करने आये पथिराना ने चौथी गेंद मिचेल मार्श को 150.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गोली जैसी यॉर्कर डाली। मार्श गेंद को रोकने के लिए जब तक बल्ला नीचे लाते तब तक गेंद स्टंप से टकरा गयी थी। इससे पहले गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा था। अगली गेंद पर उन्हें बोल्ड करते हुए पथिराना ने अपना बदला ले लिया। मार्श ने 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। इसके बाद पथिराना ने उसी ओवर की आखिरी गेंद ट्रिस्टन स्टब्स को 148.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परफेक्ट यॉर्कर डाली और उन्हें बोल्ड कर दिया। स्टब्स 0(2) के स्कोर पर आउट हो गए।
Stump lights go
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
breath taking deliveries
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/lYfowwYvQd
दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वॉर्नर और शॉ ने पहले विकेट के लिए 93 (58) रन जोड़े। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मथीशा पथिराना ने अपने नाम किये। मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जड़ेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।