इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 07 मई को इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में लखनऊ के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहने और तापमान लगभग 29°C रहने का अनुमान है। यहां 51% तक ह्यूमिडिटी का स्तर हो सकता है, जो गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है लेकिन मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब बेंगलुरु की टीम ने महज़ 15.1 ओवर में 146 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में रसिख सलाम ने चार विकेट झटके थे, वहीं भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में इस मुकाबले में भी आरसीबी का पलड़ा भारी रह सकता है।