लखनऊ सुपरजायंट्स के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन का खराब फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी जारी रहा और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने पहले तीन ओवर में ही दो विकेट लेकर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिखाया।
सबसे पहले पारी के दूसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया और उसके बाद अगले ही ओवर में मार्को जेनसन ने निकोलस पूरन को बोल्ड करके लखनऊ फैंस का दिल तोड़ दिया। पूरन ने आउट होने से पहले 7 गेंदें खेली और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Just the start they were looking for
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
Azmatullah Omarzai and Marco Jansen with early strikes for @PunjabKingsIPL
Updates https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/Zxoj2P5XFu
बता दें कि लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अर्शिन कुलकर्णी और अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है। वहीं पंजाब की टीम में मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है। गौरतलब है कि यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच है। एक तरफ जहां LSG पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। वहीं PBKS अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और यह मुकाबला जीतकर 15 अंकों के साथ टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी।