1 ओवर में 32 रन, Nitish Kumar Reddy ने ईडन पार्क में बनाए अनचाहे रिकॉर्ड्स (Nitish Kumar Reddy vs New Zealand)
India vs New Zealand 4th T20I Records: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मुकाबले मे रेड्डी भारत के लिए सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 32 रन लुटाए।
भारत के लिए दूसरा सबसे खराब
भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युजवेंद्र चहल और वरूण चक्रवर्ती की बराबरी की। इस लिस्ट में टॉप पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा है।