मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए अपना 200वां छक्का लगाया। रोहित ने पारी का दूसरा ओवर करने आये मोहित शर्मा के ओवर में छक्का मारते हुए मुंबई के लिए यह रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामलें में एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
रोहित ने पारी का दूसरा ओवर करने आये मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने मुंबई के लिए 200 छक्के जड़ दिए और आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डेक्कन चार्जर्स से पहले तीन सीजन खेलने के के बाद 36 वर्षीय ने 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।
Milestone
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2023
sixes for @ImRo45 in IPL for @mipaltan
Follow the Match: https://t.co/o61rmJWtC5#TATAIPL | #MIvGT pic.twitter.com/K731wShPoB
आपको बता दे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में रोहित दूसरा स्थान पर काबिज है। रोहित 252* छक्के जड़ चुके है। पहले स्थान पर क्रिस गेल है जिनके नाम 357 छक्के दर्ज है। तीसरे स्थान पर एबी डी विलियर्स है जिन्होंने आईपीएल में 251 छक्के लगाए है। गुजरात के खिलाफ रोहित ने 18 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया।