PBKS vs RCB: Shreyas Iyer धर्मशाला के मैदान पर कदम रखते ही रचेंगे इतिहास, IPL में सिर्फ 4 कैप्टन ही (Image Source: Google)
Shreyas Iyer Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर पहला कदम रखते ही PBKS के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना लेंगे।
दरअसल, PBKS vs RCB मैच 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर के लिए बतौर कैप्टन IPL में 100वां मुकाबला होगा। खास बात तो ये है कि IPL के 19 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ चार ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने 100 या उससे ज्यादा मैच बतौर कैप्टन खेले हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज मौजदू है।
IPL में बतौर कैप्टन सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- महेंद्र सिंह धोनी (CSK/RPS) - 235 मैच
- रोहित शर्मा (MI) - 158 मैच
- विराट कोहली (RCB) - 143 मैच
- गौतम गंभीर (DC/KKR) - 129 मैच
- श्रेयस अय्यर (DC/KKR/PBKS) - 99 मैच