आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया। पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अपना ये वीडियो डिलीट कर दिया।
दरअसल, KKR और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। श्रेष्टा अय्यर ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “साडे पंजाबियां दा दिल ना वड्डा हुंदा है… लो, दित्ते एक पॉइंट।” यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, जहां कुछ फैंस ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया, वहीं KKR के कई फैस को यह पसंद नहीं आया।
Even sister of ShreyasIyer15 Sarpanch Saab, Shresta Iyer is cooking great content for Punjab Kings pic.twitter.com/puIs7nhnkF Gss Gss_Views) April 7, 2026
वीडियो को लेकर लगातार बढ़ती आलोचना के बीच श्रेष्टा को कई नकारात्मक कमेंट्स और यहां तक कि धमकियां भी मिलने लगीं। हालात बिगड़ते देख उन्होंने वीडियो हटाने का फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर साफ किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि यह सिर्फ एक हल्की-फुल्की बातचीत थी।