Ahmedabad: IPL 2026 - Gujarat Titans vs Rajasthan Royals (Image Source: IANS)
Gujarat Titans: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है। एलएसजी की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारने पर होंगी।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।
एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी 1.3 ओवरों में महज 14 रन की साझेदारी कर सकी। मार्श 4 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। पंत ने 18 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया।