Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव एमआई की कमान संभाल रहे हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। दूसरी ओर, एलएसजी तीन बदलावों के साथ उतर रही है।
मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मैच गंवाकर 10वें स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 5 मैच गंवा चुकी है।
वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद एमआई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच अच्छी लग रही है, आज रात थोड़ी उमस भी है। हमने देखा है कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो जाती है। हार्दिक की तबीयत आज ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह (बतौर कप्तान) ले रहा हूं। बोल्ट की जगह कॉर्बिन आए हैं, और रोहित वापस आ गए हैं।"