New Chandigarh: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मैच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग चरण के रोमांचक होने के साथ-साथ दोनों टीमें अहम प्वाइंट्स हासिल करने पर नजरें गड़ाए हैं।
पंजाब किंग्स 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। इस टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द भी हुआ था। फिलहाल 13 अंकों के साथ पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। इस टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही जबरदस्त निरंतरता दिखाई है। पिछली बार हारने के बाद यह टीम अपनी लय वापस पाना चाहेगी। इस सीजन में 7वीं जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम करना चाहेगी।
दूसरी तरफ, 9 में से 5 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम पांचवें स्थान पर है। जीटी ने शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद अगले 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।