Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराया। यह रनों के लिहाज से जीटी की आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
गुजरात टाइटंस ने इससे पहले इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में लाजवाब रहा। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की गेंदों के आगे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई। सिराज ने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि रबाडा ने 32 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, राशिद खान का भी जादू चला और उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट झटके।
230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने। मैथ्यू शॉर्ट अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।