Lucknow Super Giants: पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी वापसी की राह पर निकल पड़े हैं। शमी ने बुधवार को दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर केएल राहुल का बड़ा विकेट निकाला था।
पुजारा ने कहा कि भले ही शमी ने एक ही विकेट चटकाया, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के काफी असर डाला। पुजारा ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "आईपीएल का यह सीजन मोहम्मद शमी के लिए बहुत अहम है। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है, उससे पता चलता है कि वह पूरी तरह से तैयार हैं। हां, उनके आंकड़े 28 रन देकर एक विकेट थे, लेकिन शमी ने ही पावरप्ले में अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।"