चोटिल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा (Harshit Rana) के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। यह चर्चा तेज हो गई है कि इस खिलाड़ी के स्थान पर किसे मौका दिया जा सकता है।
अब तक 9 टी20 मैच खेल चुके हर्षित राणा बुधवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के वार्म-अप मैच में घुटना चोटिल करवा बैठे थे। वार्म-अप मुकाबले के दौरान सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद उन्हें घुटने को पकड़कर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते देखा गया। हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि राणा को अभी तक टीम से बाहर नहीं किया गया है।
सूत्रों ने शुक्रवार को 'आईएएनएस' को बताया कि हर्षित राणा की जगह लेने वाले खिलाड़ियों में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सबसे आगे हैं, उनके साथ सीम-गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।