Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 9 रन से जीत हासिल की। एलएसजी के बल्लेबाज एडेन मार्करम का मानना है कि आरसीबी पर जीत के बाद टीम का मनोबल सही समय पर बढ़ा है। रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एक और जीत के साथ इस लय को बनाए रखने की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।
रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले से पहले मार्करम ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत में कहा, "सब कुछ ठीक चल रहा है। हम बस आगे बढ़ रहे हैं; आखिरकार आपको वह लय और रूटीन मिल ही जाता है। पिछली जीत बहुत शानदार रही। इस जीत ने ड्रेसिंग रूम में मनोबल को सच में बढ़ाया है। उम्मीद है कि हम आज एक और मजबूत प्रदर्शन के साथ इस जीत को दोहरा पाएंगे।"
टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने की जरूरतों पर जोर दिया, जो खुद इस सीजन में सबसे निचले पायदान पर चल रही एलसीज के लिए ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते रहे हैं।