IPL 2023 : दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्क्रम को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। मार्क्रम ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की जगह ली है, जिन्हें पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।
प्रोटियाज खिलाड़ी मार्क्रम हाल ही में संपन्न हुई साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा थे और उन्होंने अपनी कप्तानी ईस्टर्न केप को पहला सीज़न भी जितवा दिया था। ऐसी अटकलें थीं कि SRH द्वारा 8.5 करोड़ रुपये में खरीदे गए मयंक अग्रवाल भी इस सीज़न में हैदराबाद की कप्तानी कर सकते हैं लेकिन हैदराबाद की मैनेजमेंट ने मार्क्रम पर भरोसा जताया है।
काव्या मारन के स्वामित्व वाली SRH फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (23 फरवरी) सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मार्क्रम को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए हैदराबाद ने लिखा, 'इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म, ऑरेंज आर्मी अपने नए कप्तान एडेन मार्क्रम से मिलिए।'