Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय टीम के 46 पर ऑलआउट होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement
भारतीय टीम के 46 पर ऑलआउट होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
भारतीय टीम के 46 पर ऑलआउट होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Oct 17, 2024 • 03:01 PM

Twitter Reactions on 46 All Out: बेंगलुरु टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 31.2 ओवर खेलकर सिर्फ 46 रन ही बना पाई। इस दौरान विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, और रविचंद्रन अश्विन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। भारतीय टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
October 17, 2024 • 03:01 PM

46 रनों पर ऑलआउट होने के साथ ही भारत ने एशिया में एक टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  इससे पहले साल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज 53 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके साथ ही 91 साल के इतिहास में भारत की धरती पर पहली बार कोई भी टीम 50 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ऑलआउट हुई थी।

Trending

Also Read: Funding To Save Test Cricket

इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा होना ज़ायज भी है और यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के मीम्स और पोस्ट करके भारतीय टीम के प्रति अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि भारतीय फैंस किस तरह से अपनी निराशा दिखा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement