भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय परिवार के साथ अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। विराट इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में घूम रहे हैं। वृंदावन से उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और ये वीडियोज़ देखकर फैंस विराट कोहली की सादगी के कायल हो गए हैं।
इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान फैंस को वामिका के क्यूट फेस की छोटी सी झलक भी देखने को मिली है। इसके अलावा विराट और अनुष्का बाबा नीम करोली के आश्रम में उनका सत्संग सुनते और प्रार्थना करते हुए भी देखे जा सकते हैं।
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में विराट और उनके परिवार को वृंदावन के केली कुंज आश्रम में माथा टेकते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, श्री प्रेमानंद जी महाराज गुरुदेव विराट और अनुष्का को नहीं पहचान पाते हैं जिसके बाद उनके सेवादार उनका परिचय देते हैं। इसके बाद बाबा ने अनुष्का को चुनरी दी और विराट कोहली को माला पहनाई।
Virat kohli & Anushka Sharma in Vrindavan Keli Kunj Aashram
— Rishabh Agrawal (@RishabhBanarasi) January 5, 2023
Shree Premanand ji maharaj Gurudev ke charno me aashirwad lete hue#ViratKohli #ViratKohli #AnushkaSharma #Vrindavan@mufaddal_vohra @CricCrazyJohns @ImTanujSingh @drcricpoint pic.twitter.com/DAvOSAy7ku