MS Dhoni And Deepak Chahar Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होगी। ये मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को आइकॉनिक स्टेडियम वानखेड़े में खेला जाएगा। गौरतलब है कि IPL के इस एल क्लासिको मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी का एक बेहद ही प्यारा वीडियो साझा किया है जिसे दोनों ही टीमों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, MI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 8 सेकंड का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें उनकी टीम के तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने जाते नजर आते हैं। यहां उनके साथ एक कैमरा पर्सन भी होता है जिसे देखकर ही धोनी दीपक को हल्के-फुल्के अंदाज़ में फटकार लगाते हैं और कहते हैं "तुम आया और साथ में कैमरा भी लाया।"
वो यहां मस्ती में आगे कहते हैं, "भगाओ इन्हें, नहीं तो बात नहीं कर पाएंगे।" थाला की बात सुनकर दीपक चाहर तुरंत ही कैमरामैन से रिक्वेस्ट करते हैं और उन्हें जाने को बोलते हैं। इतना ही नहीं, वो तुरंत ही थाला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लेते हैं। आप ये दिल छूने वाला वीडियो नीचे देख सकते हो।