इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाज़ी करके अपनी टीम को जीत दिलवाई। 23 वर्षीय अर्जुन लगातार अपनी गेंदबाज़ी पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और यह अब मैदान पर नज़र आने लगा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अर्जुन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें छोटे तेंदुलकर की मेहनत देखी जा सकती है।
अर्जुन का यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फैंस के बीच शेयर किया है। महज 4 सेकेंड के वीडियो में अर्जुन नेट्स में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं। अर्जुन यॉर्कर फेंकने का अभ्यास कर रहे थे और यहां उन्होंने स्टंप के सामने रखे जूते पर सटीक यॉर्कर मारकर अपना काम सहजता से करके दिखाया।
इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ को सटीक यॉर्कर फेंकता देख ऐसा लग रहा है मानो अब मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह की कमी अर्जुन ही पूरी करेंगे। अर्जुन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार गेंदबाज़ी की थी। इस मैच में अर्जुन ने 2.5 ओवर गेंदबाज़ी करके महज 18 रन देकर एक विकेट चटकाया था। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का विकेट अपने नाम किया था।
#OneFamily #SRHvMI #MumbaiMeriJaan #IPL2023 #TATAIPL MI TV pic.twitter.com/NVrtoB4jdN
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 18, 2023