Shreyas Iyer Overthrow Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बीते सोमवार, 06 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 12वें मुकाबले में फील्डिंग करते हुए एक गलती की जिसका खामियाजा उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को मुफ्त के चार रन देकर चुकाना पड़ा। इस वज़ह से वो थोड़े मायूस नज़र आए।
दरअसल, ये पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर केकेआर के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने मिड ऑफ की तरफ गेंद को मारकर एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई।
यहां पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने जैसे ही विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को रन लेने के लिए दौड़ता देखा, वो तेजी से गेंद की तरह गए और उसे पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ स्टंप्स को टारगेट करके थ्रो मारा। गौर करें कि यहां श्रेयस ने बेहद ही कम समय में बॉल को लपककर थ्रो किया था जिस वज़ह से वो सटीक नहीं था और स्टंप्स को मिस कर गया।