Yashasvi Jaiswal 100 Sixes For RR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस फ्रेंचाइज़ी के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
अपनी इस पारी के दौरान ही जायसवाल ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह इस टीम के लिए 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 70 मैचों में पूरा किया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का साफ सबूत है।