Advertisement
Advertisement
Advertisement

jayden seales

श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, महाराज और सील्स के हाथ रह गए खाली
Image Source: Google
Advertisement

श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, महाराज और सील्स के हाथ रह गए खाली

By Shubham Yadav September 16, 2024 • 15:30 PM View: 251

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने अगस्त महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दुनिथ वेल्लालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना है। वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ़ श्रीलंका की घरेलू वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ये अवॉर्ड जीता है। उनके हरफनमौला योगदान के चलते ही उनकी टीम ने भारत को 2-0 से सीरीज में हराया था।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ 67*, 39 और 2 के स्कोर बनाए, साथ ही सात विकेट भी लिए, जिसमें अंतिम मैच में 5/27 का मैच जीतने वाला प्रदर्शन भी शामिल है। वेल्लालागे के लगातार प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार दिलाया और अब साउथ अफ्रीका के केशव महाराज और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पछाड़कर उन्होंने ये अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Advertisement

Related Cricket News on jayden seales