Advertisement
Advertisement
Advertisement

zim vs ind

Cricket Image for 22 साल के लड़के ने छिनी सिकंदर के मुंह से जीत, वरना हार पक्की थी; देखें VIDEO
Shubman Gill Catch
Advertisement

22 साल के लड़के ने छिनी सिकंदर के मुंह से जीत, वरना हार पक्की थी; देखें VIDEO

By Nishant Rawat August 23, 2022 • 11:32 AM View: 807

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा ने भारत के खिलाफ सोमवार(22 अगस्त) को हरारे के स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। सिकंदर रज़ा को बल्लेबाज़ी करता देख एक पल को ऐसा लग रहा था कि आज जिम्बाब्वे इंडिया को बड़ा अपसेट देने वाला है, लेकिन शुभमन गिल ने ऐसा होने नहीं दिया और मुकाबले के अहम मोड़ पर बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए ऐसा शानदार कैच लपका जिसे देखकर सिकंदर के सपने और दिल दोनों ही टूट गए। 

जी हां, 22 साल के शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के शतकवीर सिकंदर रज़ा का कैच लपककर उनकी पारी पर विराम लगाया। सिकंदर रज़ा भारतीय गेंदबाज़ों के खिलाफ 95 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के जड़कर 115 रन बना चुके थे। मुकाबले की आखिरी 9 गेंदों पर मेजबानों को जीत दर्ज करने के लिए महज़ 15 रनों की जरूरत थी। ऐसे में सभी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ सिकंदर पर टिकी हुई थी।

Advertisement

Related Cricket News on zim vs ind