Eng vs ind: Cricket News & Match Updates
'14 मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं, सवाल तो उठेंगे', कपिल देव ने रोहित को घेरा
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बिता समय बल्ले के साथ अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2022 में उन्होंने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया और 14 मुकाबलों में महज 248 रन बनाए। आईपीएल के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में रोहित को आराम दिया गया जिसके बाद अब वह इंग्लैंड के दौर पर हैं। ऐसे में पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन कपिल देव ने रोहित की फॉर्म पर सवाल किए हैं।
कपिल देव ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा पर बातचीत करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा काफी अच्छे खिलाड़ी है, इस पर कोई सवाल नहीं कर सकता। लेकिन अगर आप 14 मुकाबलों में एक भी फिफ्टी नहीं बनाएंगे तो सवाल होंगे। चाहे आप गैरी सोबर्स, डॉन ब्रैडमैन, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर या विव रिचर्ड्स कोई भी हो, सवाल किए जाएंगे।' दिग्गज ऑलराउंडर के अनुसार रोहित शर्मा के साथ क्या गलत हो रहा है इसका जवाब सिर्फ वहीं दे सकते हैं। Read More...