Krunal pandya: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बटलर-पराग का करिश्मा, छक्के को आउट में बदला
आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 24 रन से हराकर 2 अहम अंक हासिल कर लिए और इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर भी पहुंच चुकी है। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा भी आया जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली। जी हां, हम बात कर रहे हैं जोस बटलर और रियान पराग के टैग टीम कैच की जिसने इस मैच का रुख पलटकर रख दिया।
ये घटना 14वें ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई। इससे पहले दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या की बदौलत लखनऊ की टीम तीन शुरुआती झटकों से उबर रही थी और इन दोनों की बदौलत केएल राहुल की टीम 13 ओवर में 94/3 के स्कोर तक पहुंच गई थी। इसके बाद संजू ने रविचंद्रन अश्विन को 14वें ओवर की जिम्मेदारी दी। सामने स्ट्राइक पर क्रुणाल पांड्या थे और उन्होंने अश्विन की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेल दिया। Read More...