Krunal pandya: Cricket News & Match Updates
दीपक हुड्डा बोले क्रुणाल पांड्या है मेरा बड़ा भाई, गाली खाने के 11 महीने बाद एक हुए दो दुश्मन
आईपीएल 2022 में Krunal Pandya और Deepak Hooda दोनों ही Lucknow Super Giants के लिए जलवे बिखरते नज़र आ रहे हैं। हालांकि आईपीएल सीज़न 15 के शुरू होने से पहले सभी फैंस के मन में यही सवाल था कि यह दोनों खिलाड़ी एक साथ एक ही टीम में कैसे खेल सकेंगे। बता दें कि पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी गंभीर लड़ाई हुई थी, जिसके दौरान बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने दीपक हुड्डा को टीम से निकालने तक की धमकी दे दी थी। इन सब के बाद दीपक हुड्डा ने बीच टूर्नामेंट में बड़ौदा की टीम को छोड़ने का फैसला किया था। लेकिन वह समय बीत गया है और अब दीपक हुड्डा ने क्रुणाल पांड्या को अपना बड़ा भाई बताया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने दैनिक जागरण को एक इंटरव्यू के दौरान क्रुणाल पांड्या के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत की और कहा, 'क्रुणाल मेरे भाई हैं। भाइयों के बीच लड़ाई होती रहती है। हम एक टीम(लखनऊ सुपर जायंट्स) हैं और एक साथ एक उद्देश्य के लिए खेल रहे हैं।' इसी बीच उन्होंने बातचीत करते हुए क्रुणाल पांड्या की खुब तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'मैं ऑक्शन नहीं देख रहा था। बाद में मुझे पता चला कि हम दोनों एक ही टीम में हैं। जो बीती बात थी, वह हो चुकी। अब हम एक टीम में हैं। वह टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों करते हैं।' Read More...
Related Cricket News for Krunal pandya - Tesst
फिर दिखा 'यॉर्कर किंग' नटराजन का जादू, डेथ ओवर में बिखेर दी क्रुणाल पांड्या की गिल्लियां, देखें VIDEO
जानी दुश्मन से जिगरी दोस्त बने दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या, एक बार फिर दिखी अटूट दोस्ती
'उसे मेरा विकेट मिला और मुझे मैच', हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद दिया मज़ेदार जवाब, देखें VIDEO
VIDEO : बड़ा भाई बना छोटे भाई का 'काल', पति को आउट होता देख पत्नी नताशा का उड़ा रंग
VIDEO : दूर हो गए गिले शिकवे, गले मिलकर दोस्त बने दो 'दुश्मन'
आईपीएल में हो गया गज़ब, दीपक हुड्डा ने जड़ा चौका तो क्रुणाल पांड्या बजाने लगे तालियां, देखें Video
1 टीम से खेलेंगे क्रुणाल पांड्या और दीपक हुडा, कैसा रहेगा माहौल? खुद गौतम गंभीर ने दिया बयान
इमोशनल हुई क्रुणाल की पत्नी, कहा- 'तुम दोनों को एक दूसरे के खिलाफ देखकर दर्द हो रहा है'
'Divided By Baroda, United By Lucknow': Krunal Pandya-Deepak Hooda Meet Again
एक ही टीम में खेलते नज़र आएंगे कुणाल और हुड्डा, वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर ऐसे लिये मजे
ஹேக் செய்யப்பட்ட குர்னால் பாண்டியாவின் ட்விட்டர் கணக்கு!
'Selling This Account For Bitcoins'; Krunal Pandya's Twitter Account For Sale?
दीपक हुड्डा के सेलेक्शन पर, फैंस बोले क्रुणाल 'पीकर कर रहे हैं ट्वीट', जानें वजह
விஜய் ஹசாரே கோப்பை: பரோடாவிடம் படுமட்டமாக தோற்ற தமிழ்நாடு!
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40