Mohammed shami: Cricket News & Match Updates
ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को हुआ फायदा
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बुधवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, साउ अफ्रीका के पेसर कागिसो रबाडा समेत कई गेंदबाजों ने बढ़त हासिल की है। बुमराह ने सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में (2/16 और 3/50) में पांच विकेट लेकर तीन स्थान की छलांग के साथ नौवें पायदान और मोहम्मद शमी (5/16 और 3/63) दो स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुंच गए।
मैच के दौरान पांचवें गेंदबाजी के रूप में शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बाद रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
सेंचुरियन में पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाने वाले रबाडा, एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके टीम के साथी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने रैंकिंग की पहले आउटिंग में 97वां स्थान प्राप्त किया है।
सेंचुरियन टेस्ट के हीरो रहे केएल राहुल 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे, जिससे उन्हें 31वें पायदान पर पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे, जिससे भारत ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराकर, सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
वहीं, राहुल के साथी मयंक अग्रवाल, जिन्होंने 60 रन की पारी खेली थी, जिससे उन्हें भी बढ़त बनाने में मदद मिली है। वहीं, रोहित शर्मा ने रैंकिंग में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है, जबकि टेस्ट कप्तान विराट कोहली दो स्थान गिरकर नौवें स्थान पर आ गए हैं।
ताजा रैंकिंग में अजिंक्य रहाणे दो स्थान ऊपर चढ़कर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर दूसरी पारी में 77 रन बनाने के बाद दो पायदान की छलांग के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच, टेम्बा बावुमा नाबाद 52 और 35 रन के स्कोर से 16 पायदान के फायदे से 39वें स्थान पर आ गए हैं।
Related Cricket News for Mohammed shami - Tesst
VIDEO : बाउंड्री पर दिखी विराट कोहली की कप्तानी, मैच ना खेलते हुए भी दिए शमी को टिप्स
SA vs IND: ஷமியை புகழ்ந்த கேப்டன் கோலி!
SAvsIND पहला टेस्ट : भारत ने 113 रन से जीता सेंचुरियन टेस्ट, तेज गेंदबाजों ने भरपाया कहर
VIDEO: शमी के सामने मुल्डर ने भरा पानी, पुरानी गेंद से दिखाया जलवा
SA vs IND: भारत ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 113 रनों से रौंदा, पहली बार किया ऐसा कारनामा
1st Test: विशाल लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की खराब शुरूआत, मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में दिया झटका
200 ஒரு ஸ்பேஷலான நம்பர் - ஷமிக்கு ரோஹித் வாழ்த்து!
‘30 KM दूर मुझे क्रिकेट कैंप लेकर जाते थे’- इमोशनल मोहम्मद शमी ने 200 विकेट के बाद मरहूम पिता को किया याद
இச்சாதனையை என் தந்தைக்கு அர்ப்பணிக்கிறேன் - முகமது ஷமி!
SAvsIND : मोहम्मद शमी ने इसको दिया पहले मैच की शानदार गेंदबाजी का श्रेय
SA vs IND: ये पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ शमी की बॉलिंग का दीवाना, कहा- रेड बॉल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शमी
SA vs IND: டெஸ்ட் கிரிக்கெட்டில் மிகப்பெரும் சாதனையைப் படைத்த ஷமி!
मोहम्मद शमी सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने,तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड
1st Test: तीसरे दिन गेंदबाजों ने झटके 18 विकेट,टीम इंडिया ने बनाई 146 रनों की बढ़त
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 hours ago