Sanju samson: Cricket News & Match Updates
संजू सैमसन का 23 महीने पुराना वीडियो हुआ वायरल, T20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं बना सके हैं जगह
भारतीय चयनकर्ताओं ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है, लेकिन 15 सदस्यों की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन का नाम शामिल नहीं है। संजू सैमसन मुख्य स्क्वाड के अलावा स्टैडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में भी अपनी जगह नहीं बना सके है जिस वज़ह से उनके फैंस चयनकर्ताओं से काफी खफा हैं। इसी बीच अब संजू सैमसन का 23 महीने पुराना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज़ अपने साथी खिलाड़ियों से तुलना किए जाने पर बातचीत करते दिखे हैं।
यह वीडियो मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर 9 अक्टूबर 2020 को अपलोड किया था। वायरल क्लिप में संजू सैमसन कहते हैं, 'आज कल सोशल मीडिया पर काफी सारी बाते होती हैं कि संजू किसे रिप्लेस करेगा? ऋषभ पंत को रिप्लेस करेगा या केएल राहुल को रिप्लेस करेगा?' Read More...