नई दिल्ली, 07 मई (CRICKETNMORE) लगातार चार जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस कल शीर्ष पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखने और आईपीएल अंकतालिका के शीर्ष चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी। पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हराने के बाद मुंबई के हौसले काफी बुलंद हैं।

Advertisement

लगातार चार हार से शुरुआत करने वाली मुंबई ने शानदार वापसी करके अंकतालिका में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया है। उसके दस मैचों में दस अंक है और वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइट राइडर्स से एक अंक ही पीछे है।

Advertisement

कल का मैच जीतने से वह न सिर्फ शीर्ष चार में पहुंच जायेगी बल्कि प्लेऑफ में जगह बनाने की उसकी उम्मीदें पुख्ता हो जायेंगी। उसके लिए यह हालांकि इतना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका सामना आईपीएल की सबसे कामयाब और लगातार अच्छा खेलने वाली टीम से है।

चोटों के कारण शुरुआत में कुछ अहम खिलाड़ियों को खोने वाली मुंबई इंडियंस ने सही समय पर फार्म हासिल की है। लैंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कप्तान रोहित शर्मा , अंबाती रायुडू और कीरोन पोलार्ड ने रन बनाये हैं।

गेंदबाजी में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि हरभजन सिंह काफी किफायती साबित हुए हैं। मलिंगा, हरभजन और आर विनय कुमार मिलकर चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। दूसरी ओर 10 मैचों में से सात जीतने वाली चेन्नई जीत की लय कायम रखना चाहेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली दो बार की चैंपियन चेन्नई टीम की बल्लेबाजी बेहतरीन है। ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो के साथ ही कप्तान धोनी ने भी अच्छी पारियां खेली है।गेंदबाजी में आशीष नेहरा , मोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और पवन नेगी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार