कानपुर, 24 जनवरी (CRICKETNMORE): भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को कहा है कि पिछले साल भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्व कप ने उन्हें हकीकत से रु-ब-रू कराया। इसके अलावा उन्होंने माना है कि इंडिया-ए की टीम के साथ आस्टेलिया दौरे पर जाने से भी उन्हें लाभ मिला है। बड़ा खुलासा: इस कारण न्यूजीलैंड से हारी बांग्लादेश की टीम

Advertisement

पांड्या ने गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला से पहले कहा, "विश्व कप के बाद मुझे पता चला की मुझे कहां मुझे सुधार करना है। एक खिलाड़ी के तौर पर मेंअपनी गलतियों को मानता हूं और सुधार करना चाहता हूं।"

Advertisement

पांड्या ने केदार जाधव के साथ मिलकर कोलकाता में खेले गए तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में भारत को लगभग जीत के करीब पहुंचा दिया था। 

322 रनों का पीछा करते हुए पांड्या और जाधव ने छठे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की थी। 

उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलियाई दौर मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।"

उन्होंने कहा, "मैंने अपने खेल के बारे में काफी कुछ जाना। राहुल सर मेरे साथ मेरे खेल के बारे में बात करते थे।"

Advertisement

पांड्या विश्व कप में बुरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। पांड्या की पहचान एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जो अहम समय पर एकाग्रता खोकर गलत शॉट खेल कर आउट हो जाते हैं। उन्होंने माना की तीसरे मैच में भी वह अहम समय पर बड़ी गलती कर गए। 

पांड्या ने कहा, "मैंने जो शॉट खेला वो नहीं खेलना चाहिए था। तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और किसी ने किसी को बड़े शॉट लगाने थे। केदार वहां थे और हम दोनों ने सोचा की मुझे बड़े शॉट के लिए जाना चाहिए।" सहवाग की एक सलाह ने बदल दी टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की किस्मत, ऐसे की तारीफ

टी-20 टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के होने से कितना फायदा होगा इस पर पांड्या ने कहा, "मैंने उनके साथ खेला हूं। उनके रहने से सिर्फ गेंदबाजी आक्रामण को मजबूती मिलती है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार