7 दिसंबर, मुंबई (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की टीम सीरीज में 2-0 से आगे है ऐसे में भारत की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा कल होने वाले टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक घटना घटने वाली है।

PHOTOS: अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में मस्ती करते हुए अनुष्का और कोहली की फोटो हुई वायरल
Advertisement

आपको बता दें कि कल जैसे ही भारत की टीम टेस्ट मैच खेलने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी तो यह पहला मौका होगा जब तेंदुलकर के बिना भारत की टीम वानखेड़े में टेस्ट मैच खेलेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 1989 से लेकर साल 2013 तक जितने भी टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हैं उस टेस्ट मैच में तेंदुलकर जरूर शामिल थे। तेंदुलकर के रिटायरमेंट के बाद पहली बार भारत की टीम मुंबई में टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।

ऐसे में मुंबई वासियों के लिए यह बेहद ही इमोशनल लम्हा होगा, अब कोहली एंड कंपनी के लिए इस इमोशनल लम्हें पर कैसे खड़े उतरते हैं। वैसे आपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 7 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें 3 भारत ने और इंग्लैंड ने 3 टेस्ट मैच जीते हैं। इसके अलावा 1 टेस्ट मैच ड्रा रहा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार