मुलापादू (आंध्र प्रदेश), 22 नवंबर| कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत की महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को यहां के एसीए क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों 15 रनों से हार मिली। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों इस सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। विराट कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड, 2 दफा तेंदुलकर को इस मामले में पछाड़ा

वेस्टइंडीज टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 139 रन बनाए। उसकी ओर से हेले मैथ्यूज ने सबसे अधिक 47 तथा कप्तान स्टेफाने टेलर ने 44 रन जोड़े। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। PHOTOS: मनोज तिवारी की वाइफ है चांद सी खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएंगे

मैथ्यूज ने 22 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि टेलर ने 55 गेंदों की संयमभरी पारी में तीन चौके लगाए। भारत की ओर से पूनम यादव ने दो विकेट लिए। एकता बिष्ट और झूलन गोस्वामी को भी एक-एक सफलता मिली। जवाब मे खेलने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 32 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान और वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 31) ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया।  गंभीर के बाद एक और महान दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर..

तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद ये दोनों काफी दबाव में खेल रही थीं और इसी कारण 20 ओवरों की समाप्ति तक 124 रन ही जोड़ पाईं। कप्तान ने 51 गेदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि वेदा ने 40 गेंदों का सामना किया। वेस्टइंडीज की ओर से दिएंद्रा डॉटिन और मैथ्यूज ने एक-एक सफलता हासिल की। OMG: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार