Glenn Maxwell (Twitter)
15 मार्च,नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं जिन्होंने भारतीय लड़की को दिल दिया और उससे शादी के बंधन में भी बंधे। मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ भारतीय रिती रिवाज के अनुसार सगाई कर ली।
विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियन स्टाइल में की गई अपनी सगाई की तस्वीर शेयर की।
दोनों ने फरवरी में भी एक दूसरे से सगाई की थी,जिसकी तस्वीर मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट की थी। लिन इस बार उन्होंने इंडियन स्टाइल में सगाई की।
Latest Cricket News In Hindi