MI vs LSG IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2022 का 37वां मैच खेला गया। लखनऊ की पारी के दूसरे ओवर के दौरान मैदान पर एक अनहोनी होने से बची। रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए ऋतिक शौकीन (Hrithik Shokeen) से दूसरा ओवर करवाने का फैसला किया।
ऋतिक शौकीन बल्लेबाज केएल राहुल पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करते हुए नजर आए। इसी प्रयास में वो अपने ही टीम के विकेटकीपर ईशान किशन को चोटिल करने से बाल-बाल बचे थे। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने ऋतिक शौकीन के हाथ में ही शॉट खेला। ऋतिक शौकीन ने गेंद को पकड़ते ही तुरंत केएल राहुल को आउट करने के लिए विकेटकीपर की दिशा में गेंद थ्रो की।
ऋतिक शौकीन ने थ्रो काफी तेजी से फेंका था जिसे कैरी करने के चक्कर में ईशान किशन अपनी उगलिंयों को चोटिल कर बैठते हैं। ईशान किशन को दर्द से कराहते हुए भी देखा गया। कुछ देर के लिए मैच भी रुका लेकिन, बाद में ईशान किशन के राहत में आने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। शुक्र ये था कि ईशान किशन को ज्यादा चोट नहीं लगी वरना ऋतिक शौकीन की इस गलती के कारण किशन आईपीएल 2022 से भी बाहर हो सकते थे।
— Peep (@Peep_at_me) April 24, 2022