Jasprit Bumrah And Ravindra Jadeja Set To Return In India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त के महीने में श्रीलंका का टूर करेगी जहां उन्हें सबसे पहले मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा जिसका पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है।
जडेजा-बुमराह की वापसी: भारतीय टीम को श्रीलंका टूर पर किसी भी हाल में टेस्ट सीरीज जीतनी है, ये ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी जरूरी है। यही वज़ह भारतीय चयनकर्ताओं ने दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को वापस टेस्ट स्क्वाड में लाने का मन बना लिया है। ये दोनों ही खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में शामिल नहीं थे। बात करें उनके आंकड़ों की तो रविंद्र जडेजा ने 89 टेस्ट में 4095 रन बनाए हैं और 348 विकेट लिए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह अब तक 52 टेस्ट में 234 विकेट ले चुके हैं।
ध्यान दें कि श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाज़ी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं स्पिन गेंदबाज़ों के विकल्प में मानव सुथार और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी होंगे।