रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती ही जा रही है। आरसीबी और दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली और सौरव गांगुली एक दूसरे को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए नजर आए। इस दौरान विराट ने दादा के साथ हैंडशेक तक नहीं किया।
इस घटना को बीते कुछ ही घंटे हुए थे कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा कदम उठाते हुए सौरव गांगुली को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया था। मगर अब दादा ने भी विराट को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है और उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली को अनफॉलो कर दिया है। दादा के इस कदम के बाद इस बात पर मुहर लग गई है कि इन दोनों के बीच रिश्तों में बहुत खटास आ चुकी है।
इन दोनों के बीच इस विवाद की शुरुआत 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। विराट ने दादा के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन इसके कुछ ही समय बाद विराट कोहली को वनडे कप्तान के पद से भी हटा दिया गया। इसके बाद विराट कोहली ने जनवरी 2022 में भारत की टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी।
The rift is real! #Cricket #RCB #SouravGanguly #ViratKohli pic.twitter.com/hBdUJPdsnu
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 18, 2023