21 वर्षीय रियान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहां उन्हें खूब प्यार मिला है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जिसने इस युवा क्रिकेटर को खूब ट्रोल किया है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में रियान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में रियान नेट्स में गेंदबाज़ी करते नज़र आए हैं। रियान स्टार गेंदबाज़ अश्विन का एक्शन कॉपी कर रहे हैं जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रियान ने लिखा, 'Cooking something' अब फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने रियान को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अच्छा होगा अगर किचन में रहो और कुछ बनाओ। संजू आईपीएल ट्रॉफी डिजर्व करता है। RR से दूर रहो और आईपीएल के दौरान PC पर गेम खेलो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं तुमसे तुम्हारे एटिट्यूड के कारण नफरत करता हूं।' ऐसे ही कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।
गेंद से बरपाया था कहर: हाल में रियान पराग ने असम सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले में बैट और बॉल दोनों से ही कहर बरपाया था। पराग ने दोनों पारियों में अर्धशतक जडे़ और कुल 171 रन बनाए। वहीं इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी चटकाए। मैच में पराग ने कमाल की गेंदबाज़ी की थी, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
cooking smthing…. pic.twitter.com/eK8FDrOd22
— Riyan Paragg (@ParagRiyan) December 19, 2022