भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर से श्री प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंच गए। अपने बिज़ी शेड्यूल के बावजूद ये कपल अक्सर वृंदावन के आश्रम में देखा गया है। इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें कोहली और अनुष्का विनम्रता से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम गए हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी विराट और अनुष्का को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हुए देखा गया था लेकिन इस बार दोनों का लुक भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ही काफी सादगी भरे अंदाज़ में भक्ति में लीन नजर आए। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Virat Kohli and Anushka Sharma at Premanand Ji Maharaj in Vrindavan. pic.twitter.com/jRF9xwrbjF
— Suprvirat (@Mostlykohli) February 17, 2026
इससे पहले दिसंबर 2025 में जब लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर आए थे तब भी विराट-अनुष्का को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करते हुए देखा गया था। उस समय मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। फैंस कयास लगा रहे थे कि वो फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से मिलने आए हैं लेकिन इस कपल ने फैंस को गलत साबित कर दिया।